बुधवार को टीकाकरण की रफ्तार धीमी 440 लोगों ने ही कराया टीकाकरण।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मंगलवार को क्षेत्र में रिकॉर्ड 790 लोगों का टीकाकरण होने के बाद अगले ही दिन बुधवार को टीकाकरण की संख्या घटकर 440 ही रह गई। हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों ने दावा किया है कि, जिन 11 गांव में टीका लगाने टीमें गई वहां सब जगह टीकाकरण में लोगों का सहयोग मिला है। वहीं 149 लोगों का करोना परीक्षण भी किया गया। जिसमें सभी नेगेटिव निकले।

    यह जानकारी देते हुए बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, आज हरदोई, राम गांव, पखनपुर, अहमदगंज, सलेथू आदि गांवों में गई थी, जहां 300 ग्रामीणों ने कोरोना के टीके लगवायाए। जबकि 140 लोगों ने सीएचसी पर आकर टीका लगवाया। 

    उन्होंने यह भी बताया कि, आज 60 लोगों का rt-pcr तथा 89 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा परीक्षण किया गया। सभी नेगेटिव निकले। इसके अलावा खांसी जुखाम बुखार से पीड़ित 49 लोगों को दवा की किट भी प्रदान की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ