शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा महराजगंज की वर्चुअल बैठक में 20 शिक्षिकाओं सहित कुल 67 शिक्षकों द्वारा संगठनात्मक विषयों व शिक्षकों से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार विमर्श कर निम्नलिखित प्रस्ताव पास किया। आनलाइन बैठक से पूर्व कोविड-19 की भीषण त्रासदी के इस दौर में विशेष रूप से ब्लॉक इकाई को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसमें बृजेश कुमारी श्रीवास्तव एवं शंकर बक्श सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे, उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आपको बता दें कि, पंचायत निर्वाचन में कोविड-19 महामारी से संक्रमित होने के उपरांत दिवंगत हुए शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्मृति में प्रत्येक ब्लॉक इकाई पौधरोपण का कार्य BRC अथवा विद्यालय में करेगी, पौधे की सुरक्षा हेतु ट्रीगार्ड का व्यय ब्लॉक इकाई वहन करेगी। जिले की बैठक के निर्देशों के क्रम में ब्लॉक इकाई संगठन में चार सदस्यीय मीडिया प्रकोष्ठ का गठन किया जाना का प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन की सदस्यता वर्ष 2021-22 का सदस्यता लक्ष्य निर्धारित किया गया। सदस्यता प्रमुख का चयन करना आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इसके अलावा ब्लाक कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के कारण कार्यकारिणी के निर्वाचन पर विचार विमर्श निर्वाचन का प्रस्ताव पारित करना आदि विषयों पर ही गहनता से विचार किया गया। संगठन के गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन जुलाई माह के अन्तिम सप्ताह में करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर से अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़ना जिससे प्रदेश द्वारा ट्विटर पर चलाए जाने वाले अभियान में अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी हो सके और अभियान को सफलता मिले।
शिक्षिकाओं को संगठन में अधिक से अधिक भागीदारी दिए जाने के संबंध में तथा नवीन शिक्षकों को संगठन से जोड़ने के संबंध में विचार विमर्श कर कार्य योजना बनाकर कार्य करना। इसके अलावा विकास क्षेत्र में शिक्षकों की विभिन्न विभागीय समस्याएं यथा मानव संपदा पर सर्विस बुक में अंकन, उपार्जित अवकाश, चयन वेतनमान, वेतन बहाल कराना, अवशेष देयको का भुगतान आदि के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज को पत्र के माध्यम से अवगत कराना तथा नियत समय सीमा में कार्य संपादित कराना जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
पंचायत निर्वाचन 2021 में निर्वाचन ड्यूटी उपरांत दुर्घटनाग्रस्त अनुदेशक श्री राम पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊ गर्बी तथा दिवंगत शिक्षक/शिक्षा मित्र के आश्रितो को सहायता राशि के सम्बन्ध में विचार विमर्श के साथ-साथ शिक्षक आपदा कोष" के गठन पर विचार विमर्श करते हुए निर्णय महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कोविड 19 की तीसरी लहर के कारण छात्रों के लिए विद्यालय न खुलने पर पढ़ाई के नुकसान की भरपाई हेतु संगठन के सदस्यों शिक्षकों द्वारा क्या अतिरिक्त प्रयास के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संकल्पना "मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ" को लागू करने की कार्यनीति पर कार्य करने के लिए विशेष रूप से बल दिया गया।


0 टिप्पणियाँ