ग्राम प्रधान अशरफाबाद ऋषि सिंह ने अवैध कब्जेदारो भू माफियाओं को दी कड़ी चेतावनी।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक अमावा के अशरफाबाद गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और करणी सेना के जिलाध्यक्ष ऋषि सिंह ने अशरफाबाद गांव के कुछ पूर्व प्रधानों और भू माफियाओं को चेतावनी दी है कि, शीघ्र ही वह लोग जो ग्राम समाज की सार्वजनिक संपत्तियों और जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं, तत्काल अवैध कब्जा हटा ले, अन्यथा जिला प्रशासन से मिलकर ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि, वह करणी सेना के जिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ अपने ग्राम प्रधान पद से साथ भी पूरा न्याय करेंगे। अशरफाबाद की जनता के किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह 24 घंटे तत्पर रहेंगे।

    आपको बता दें कि, यहां पत्रकारों से बातचीत में ऋषि सिंह ने कहा कि, ग्राम प्रधान पद संभालने के बाद गांव के ही लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि, अपनी ग्राम प्रधानी के दौरान कुछ लोगों ने गांव समाज की संपत्तियों जैसे तालाब, चारागाह, सुरक्षित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, और लगातार इन संपत्तियों से वह आय अर्जित कर रहे हैं। जबकि गांव के गरीबों भूमिहीनों और पीड़ित लोगों को रहने तक के लिए आवासीय भूमि नहीं दिलाई जा सकती है। वह इस मामले में शीघ्र ही जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी से मिलकर ऐसे लोगों की सूची और उनके द्वारा कब्जियाई गई ग्राम समाज की संपत्तियों का ब्यौरा भी अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे, ताकि सरकारी संपत्ति को वापस सरकारी तौर पर लिया जा सके।

  श्री सिंह ने यह भी बताया कि, समाज के गरीब, शोषित, वंचित उपेक्षित लोगों को अब कोई सता नहीं पाएगा। जनता के सहयोग से अशरफाबाद गांव को विकास की मुख्यधारा में जोड़कर अधिक से अधिक विकास योजनाएं ला कर गांव का विकास किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि, करणी सेना के जिलाध्यक्ष के नाते जनपद के किसी भी क्षेत्र के रहने वाले नागरिक को उनकी सेवाओं की आवश्यकता हो, तो वह कभी भी उनसे सहयोग मांग सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ