हनुमान जी की स्तुति में राणा बेनी माधव बक्स सिंह द्वारा बनवाए गए मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सुविख्यात राणा बेनी माधव बक्स सिंह द्वारा बनवाए गए हनुमान मंदिर में बावन बुजुर्ग बल्ला के पूर्व प्रधान केदार मौर्य की अगुवाई में हवन पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के हजारों भक्तों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान मंदिर फैशन में चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य की प्राप्ति की।

   आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने राणा बेनी माधव हनुमान मंदिर पर प्रत्येक वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज मंगलवार को पूर्व ग्राम प्रधान केतार मौर्या की अगुवाई में हवन पूजन के पश्चात हनुमान जी की स्तुति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नाना प्रकार के व्यंजनों हलवा, पूड़ी, सब्जी, नुकुती, तथा शरबत का प्रसाद वितरित किया गया।

   विदित हो कि, हनुमान मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है, यहां प्रत्येक मंगलवार को दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी तादाद में भीड़ उमड़ती है। ऐसी मान्यता है कि, यहां सच्चे मन से आने वाले भक्त, श्रद्धालुओं द्वारा मांगी जाने वाली हर मुराद हनुमान जी महाराज पूरी करते हैं।

    इस मौके पर राजन मौर्य, बहादुर मौर्य, शिवाकांत, राजू वकील, पवन मौर्य, राजेश मौर्य, नीरज शुक्ला, रामेंद्र अवस्थी, पवन पांडे, रामदास, रामफूल मौर्य, शंभू , रामसनेही, ओम प्रकाश, रिंकू मौर्य, श्रीराम, डॉक्टर चंदन सिंह, पारस यादव, रामकेश यादव, नागेंद्र सिंह मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ