रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: जहां कम वहां हम की भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवगढ़ के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर मरीजों की मदद करने का संकल्प लिया है।
आपको बता दें कि, वैश्विक महामारी को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी कमर कस ली है। अक्सर देखा गया है कि, कभी भी कहीं भी कोई आपदा आती है, या कहीं सहायता की आवश्यकता होती है, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरी तरह से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। जहा कोविड-19 की पहली लहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सेवा के कई कार्य किए गए वहीं दूसरी लहर को देखते हुए सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में सहायता कैंप लगा दिया है।
इस सहायता का जहां निशुल्क कोविड-19 वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन होना है, तो वहीं इसके अलावा मरीजों को डाक्टर तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने ले ली है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंडकार्यवाह राम जी जायसवाल ने बताया कि, वैश्विक महामारी को देखते हुए मरीजों व तीमारदारों की सेवा के लिए सेवा कैम्प लगाया गया है। इस कैंप में प्रतिदिन स्वयंसेवक वहां पर मौजूद डॉक्टर व स्टाप की मदद करेंगे, जहां कम वहां हम की भूमिका निभाएंगे। सोमवार को लगे सहायता कैंप में जिला सह संघचालक डीबी सिंह, खंड संचालक अमर सिंह राठौर, सहखंड कार्यवाह अंकुर सिंह, स्वयंसेवक हर्षित गुप्ता, अरुण वर्मा, दिनेश सिंह भदौरिया, रामशरण यादव व दुर्गा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष विजय लक्ष्मी रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ