रायबरेली में भाजपा नेता सन्तोष पांडेय ने दी आत्मदाह की चेतावनी।। Raebareli news ।।

 शहीद चौक पर धरना देते भाजपा नेता।


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय आज फिर आमरण अनशन पर बैठ गए। वृतांत हॉस्पिटल पर कार्रवाई ना होने से नाराज संतोष पांडेय का आरोप है कि, जिला प्रशासन ने सबूत होने के बावजूद 2 दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन ऐसा ना होने पर जिला प्रशासन के खिलाफ संतोष पांडेय ने मोर्चा खोल दिया है। आमरण अनशन पर बैठे संतोष पांडेय ने कार्रवाई ना होने की स्थिति पर आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी है। 


   आपको बता दें कि, मामला उस समय बढ़ गया, जब वृतांत हॉस्पिटल का 6 दिन का बिल डेढ़ लाख के ऊपर पहुंचने पर एक मरीज के तीमारदार ने संतोष पांडेय से संपर्क किया, और एक-एक करके आपबीती बताई। जिसके बाद हॉस्पिटल के बाहर ही संतोष पांडेय धरने पर बैठ गए। पूर्व में प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने उनको 2 दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ।

 नाराज भाजपा नेता ने सहीद चौक पर दोबारा आमरण अनशन किया है, और कार्रवाई ना होने की स्थिति पर कल सुबह 10:00 आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ