रायबरेली: कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सांसद सोनिया गांधी ने पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं। इससे मरीजों को राहत मिल सकेगी। महराजगंज के रहने वाले कांग्रेसी नेता व मीडिया प्रभारी प्रिंसू वैश्य ने बताया कि, सांसद सोनिया गांधी ने कोरोना महामारी के दौरान आ रही ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए पूर्व में लगभग 70 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई थी।
आपको बता दें कि, रविवार को सांसद के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिला कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराया है। यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की देखरेख में कोरोना से पीड़ित मरीजों को दिए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ