प्रमुख का चुनाव हराने के लिए फर्जी मामले में फंसाने की धमकी के साथ 20 लाख रुपए की डिमांड।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन इसको लेकर अभी से रार शुरू हो गई है। एक महिला प्रत्याशी के पति को न सिर्फ फर्जी मामले में फंसाए जाने की धमकी दी जा रही है, बल्कि 20 लाख रुपये की डिमांड भी की जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी श्लोक कुमार ने प्रकरण की जांच सीओ सदर महिपाल पाठक को सौंपी है। 

    आपको बता दें कि, मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे छेदी राही गांव निवासी सरोज यादव पत्नी अरुण प्रताप उर्फ पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि, सपा ने उसे राही से ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया है। चुनाव हराने के लिए शहर के मलिकमऊ कॉलोनी का रहने वाला एक युवक और अन्य लोग उसके पति को जानमाल की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर फर्जी मुकदमा लिखवाकर धमकी देने की बात कह रहे हैं। 

आरोप है कि, इन लोगों का एक गिरोह है, जो इसी तरह से लोगों से पैसा ऐंठने का काम करता है।   इसके लिए अफसरों को भी गुमराह किया जाता है। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि, प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी गई है। महिला के पति को धमकाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं सीओ का कहना है कि, महिला की शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ