यूपी की रायबरेली पुलिस ने 18 ग्राम स्मैक के साथ दश हजार के इनामियां समेत दो गौ तस्करो को किया गिरफ्तार, एक फरार।। Raebareli news ।।

पुलिस का दावा: पेशेवर अपराधियों के पास से 18 ग्राम स्मैक सहित गोकशी का सामान व अवैध असलहा बरामद।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: स्थानीय पुलिस द्वारा बीती रात गस्त के दौरान महरोरा शारदा नहर पुल के पास संदिग्ध हालत में सेंट्रो कार यूपी 32 AS 8021 के अंदर बैठे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में रायबरेली के बछरावां पुलिस को सफलता प्राप्त की गई। वहीं मौके का फायदा उठाकर एक अपराधी फरार हो जाने में सफल रहा।

    आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार बीती रात थाना अध्यक्ष राकेश सिंह, हमराही के साथ रात्रि गश्त पर थे। तभी उन्हें महरोरा शारदा पुल पर खड़ी एक कार दिखाई पड़ी। उसमें तीन व्यक्ति बैठे हुए थे। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अदद रस्सी, एक टॉर्च, एक कटर, एक तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 12 बोर तथा चार अदद चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम सोमनाथ उर्फ गुल्ली पासी पुत्र जियालाल तथा मोहम्मद रियाज पुत्र नियाज निवासी काशो खास थाना हरचंदपुर बताया। उन्होंने यह भी बताया कि, फरार होने वाला व्यक्ति सद्दाम पुत्र अज्ञात खैराना महराजगंज निवासी है।

    पकड़े गए अभियुक्तों में सोमनाथ का नाम सुनते ही पुलिस चाक-चौबंद हो गई। क्योंकि उक्त व्यक्ति कुख्यात गौ तस्कर है, और उसके ऊपर 10,000 का इनाम पहले से ही घोषित है। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 18 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है।

     पुलिस ने बताया कि, पकड़े गए दोनों अभियुक्त कई बार जेल जा चुके हैं, और यहां चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठे हुए थे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ