महराजगंज तहसील का मनबढ़ लेखपाल गरीब के निर्माण कार्य में बना बाधा।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: वाह री  कानून व्यवस्था! यूपी के रायबरेली में महराजगंज तहसील क्षेत्र के राघवपुर ग्राम सभा के रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र रामप्रसाद व उनका परिवार मनबढ़ एवं दबंग लेखपाल के शोषण का शिकार है। पीड़ित परिवार के अर्धनिर्मित मकान की छत डालने में पीड़ित धर्मेंद्र के पटीदारों ने मनबढ़ लेखपाल राजेंद्र भारती के साथ सांठगांठ कर मकान की छत नहीं पड़ने दे रहा है। जिससे वर्तमान समय में हो रही बारिश से पूरी तरह घर का पूरा राशन बारिश की भेंट चढ़ गया, जो पूरी तरह से भीग कर नष्ट होने के कगार पर पहुंच गया है। पीड़ित परिवार के आगे भुखमरी का सामना करने और लेखपाल के भ्रष्टाचार के आगे अपने परिवार को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। संबंधित प्रकरण में तहसीलदार महराजगंज व उपजिलाधिकारी महराजगंज को फोन करने पर फोन नहीं उठा। ऐसे में पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिलेगा।

    आपको बता दें कि, दबंग व मनबढ़, खाऊ कमाऊ लेखपाल राजेंद्र भारती से जब हमारे संवादाता ने जानकारी चाही, तो किसी भी प्रकार  की जानकारी देने से मना कर दिया। उनकी चुप्पी  मे कहीं न कहीं आरोपित पक्ष से मिली भगत का अंदेसा जाहिर करता है। जबकि, मकान की छत न पड़ पाने से गरीब परिवार के सामने भारी संकट खड़ा हुआ है, जिससे कठनाइयों का दंश झेलना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट पर दर दर भटक रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ