मौसम ने अचानक करवट लिया, जेठ माह में ही असाढ़ का अहसास करा दिया।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मौसम ने अचानक करवट लिया और जेठ माह में ही आषाढ़ के मौसम का एहसास करा गया। जी हां! बृहस्पतिवार को सवेरे से ही इस बात का संकेत मिल चुका था कि, आज बरसात होगी और मौसम सुहाना हो जाएगा। लगभग 9 बजते बजते आसमान को बादलों ने इस कदर घेर लिया कि, दिन में ही अंधियारा नजर आने लगा। फिर 10:00 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई, तो देखते ही देखते सड़कों पर से पानी बहने लगा। नालिया लबालब हो गई। यह सिलसिला लगभग डेढ़ घंटे तक चलता रहा।

   आपको बता दें कि, विगत कई दिनों से कठोर धूप और गर्मी झेल रहे जनमानस को फिलहाल गर्मी से निजात मिल गई, हालांकि बरसात के साथ-साथ तेज हवाओं के झोंके से बल्ला गांव के पास एक पेड कस्बे को आने वाले तहसील फीडर के विद्युत तारों पर गिर पड़ा, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक पेड़ को काटकर हटाने के बाद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कर्मचारी लगे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ