संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटकता युवक का शव
शिवाकांत अवस्थीबछरावां/रायबरेली: नगर पंचायत बछरावां के वार्ड नंबर 9 के में बीती रात एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। आज सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक आसिफ मंसूरी उर्फ सोनू पुत्र ऎस मोहम्मद अपने दो भाई तथा माता-पिता के साथ चूड़ी मंडी में एक किराए के मकान में रहता था। जगह कम होने के कारण खाना खाने के बाद वह अपने मकान से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने एक रिश्तेदार जिनका मकान खाली पड़ा हुआ था, सोने के लिए चला जाता था। विगत रात्रि भी ऐसा ही हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बीती रात लगभग 12:00 बजे तक वह बाहर ही घूमता रहा, और बाद में सोने चला गया। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं आया, तब घर वालों ने जाकर देखा तो युवक का शव छत की बीम में लगी सरिया से रस्सी के सहारे फंदे से लटक रहा था। परिजनों तथा आसपास के एकत्रित हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटकते मिले युवक की हत्या करके शव को फंदे के सहारे लटका दिया गया या फिर उसने खुद आत्महत्या की, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। उधर हम उम्र युवकों का कहना है कि, युवक नशे का आदी भी था। फिलहाल पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।

0 टिप्पणियाँ