दबंगों ने मां बेटे को बाल पकड़कर पीटा जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित, मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुक्खा मजरे सिकंदरपुर गांव में एक महिला व उसके बच्चे की गांव के ही 4 लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।आरोप है कि नामजद आरोपियों ने उसका बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया, और गाली गलौज देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर घटना में नामजद चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    आपको बता दें कि, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना विगत 5 जून की सुबह 9:00 बजे की बताई गई है। तहरीर में कहा गया है कि, उसका लड़का गांव के बच्चों के साथ बाग में खेल रहा था, तभी महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे चोप सिंह मजरे सिकंदरपुर गांव निवासी रमेश कुमार, बबलू सिंह, पूतेसिंह एवं राजू ने उसके बच्चे की पिटाई कर दी। 

   आरोप है कि, जब बच्चे की आवाज सुनकर भुक्तभोगी महिला वहां पहुंची, तो नामजद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा कर मारा पीटा। पुलिस ने बुधवार की देर शाम मामला दर्ज कर लिया है।

    मामले में कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मिली तहरीर के मुताबिक नामजद चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के उपरांत पाए गए तथ्यों के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ