शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गांव अजीजगज के नवोदय चौराहे पर उसरहा बाबा हनुमान मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिवालय में धूमधाम से शिव बारात निकालकर शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
आपको बता दे कि, अजीजगंज के रहने वाले रामनरेश मौर्य और उनकी पत्नी ममता मौर्य की अगुवाई में आसपास के रहने वाले लोगों ने आपसी सहयोग से परिसर में शिवालय का निर्माण करा कर आज मूर्ति स्थापित कर दी। इससे पहले शिव जी की भव्य बारात निकाली गई, जो महराजगंज के दारेश्वर मंदिर से शुरू होकर कैरेश्वर महादेव, अतरेहटा, चंदापुर, जनई पहुंची, जहां से बारात वापस उसराहा बाबा हनुमान मंदिर परिसर नवोदय चौराहे पर पहुंची। यहां विद्वान पंडितों ने विधि विधान के साथ शिवलिंग की पूजा, प्राण प्रतिष्ठा की। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर राज बहादुर मौर्या, कोटेदार पप्पू यादव, राजेंद्र कुमार, राजेश मौर्या, बबलू जायसवाल ठेकेदार, वीरेंद्र शुक्ला, रामबाबू सोनकर समेत सैकड़ों भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ