संकट मोचन हनुमान मंदिर के तीसरे स्थापना दिवस पर हवन पूजन के साथ किया गया विशाल भंडारे का आयोजन।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सारी पुर गांव में संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर की स्थापना के तीसरी वर्षगांठ पर हनुमान जी का भव्य श्रृंगार पूजा हवन और पूजन का कार्यक्रम किया गया। मंदिर पर सुंदरकांड के सस्वर पाठ के अलावा प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों की तादाद में भक्तों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

   आपको बता दें कि, कार्यक्रम के आयोजक पंडित जय नारायण अवस्थी की अगुवाई में इस मंदिर की स्थापना 20 जून 2018 को की गई थी। तब से लगातार स्थापना दिवस पर हनुमानगढ़ पूजा हवन पूजन का आयोजन किया जाता है। इसी मौके पर पहले सुंदरकांड के पाठ के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा की गई। खराब मौसम के बावजूद सैकड़ों की तादात में भक्त श्रद्धालुओं ने मंदिर पर मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।

   इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार अवस्थी, नरेंद्र कुमार अवस्थी, सुनील कुमार अवस्थी, अशोक कुमार अवस्थी के अलावा सभासद विजय धोनी, वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक सुभाष पांडेय, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, मनीष अवस्थी, मनोज कुमार, पवन कुमार, संतोष मौर्य, ग्राम प्रधान सारीपुर सहदेव, अर्जुन शुक्ला, रोहित कुमार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ