पोखरनी का होगा सत प्रतिशत विकास-बबलू शुक्ला।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड महराजगंज की ग्राम पंचायत पोखरनी के गढ़ी मोड़ पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू शुक्ला द्वारा पहली खुली बैठक की गई। जिसमें ग्रामवासी व सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

   आपको बता दें कि, नवनिर्वाचित प्रधान की अध्यक्षता में पहली खुली बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा दिलाने का संकल्प लिया गया, और पूरी ग्राम सभा का बिना भेदभाव के सतत विकास करने की बात कही गई।

   इसके अलावा ग्राम पंचायत के सदस्यों को ग्राम विकास अधिकारी व गांव के संभ्रांत नागरिकों के हाथों प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस मौके पर मौजूद ग्राम विकास अधिकारी अविनाश चंद्र सोनकर ने कहा है कि, कार्ययोजना में जिन कार्यों का उल्लेख है, उन्हें शत प्रतिशत कराया जाएगा और जो कार्य योजना में नहीं है उन्हें प्रस्तावित कर कार योजना में लाया जाएगा। ताकि ग्राम पंचायत के सभी मजरों का ज्यादा से ज्यादा विकास किया जा सके। उन्होंने पोखरनी ग्राम सभा के पानी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल्द ही जल निगम द्वारा पानी की टंकी की व्यवस्था करवाने की भी बात कही।

    इस मौके पर धर्मेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र  कुमार यादव, श्रीराम मौर्य, अमरलाल, पप्पू निर्मल, सियाराम, जगप्रसाद, दयाराम,  रामहर्ष, कुलदीप कुमार, अभिलाख, प्रकाश, तेजभान सिंह, आशीष शुक्ला, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ