यूपी के रायबरेली में अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, गहने व नकदी पर किया हाथ साफ।। Raebareli news ।।

◆महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में फिर अज्ञात चोरों ने दी चोरी की घटना को अंजाम बेलगाम हुए अपराधी।


शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। आए दिन चोरों ने लोगों का रात में सोना हराम कर दिया है। पुलिस असली गुनहगारों को न पकड़कर मामलों को रफा-दफा कर लीप पोत कर फर्जी वाहवाही लूटने का ढोंग रच रही है। इसी क्रम में बीती रात कोतवाली क्षेत्र के गांव दशवंतपुर मजरे मऊ में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए दरवाजे पर लगे चैनल को खोल कर घर के अंदर घुस गए, और लाखों रुपए के जेवरात व ₹55000 नगद पार कर दिए। मामले की जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मौका मुआयना तो किया, लेकिन अभी केस दर्ज नहीं किया है। इससे पूरे इलाके में लोगों में दशक भर गई है, लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


   वीडियो खबर देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।

 आपको बता दें कि, मामला यूपी के रायबरेली जिले की कोतवाली महराजगंज क्षेत्र का है। जहां बीती रात अज्ञात चोर घर के बाहरी दीवाल पर लगे चैनल को खोल कर घर में प्रवेश कर गये और चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषणों व घर में काम लगाने के लिए रखी 55 हजार रुपए नकदी चुराकर हाथ साफ किया और पुलिसिया सिस्टम को धता बताते हुए खुली चुनौती दी है। आपको यह भी बता दें कि, क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी महराजगंज थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा कई बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है, जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। 

    पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र जंगजीत ने बताया कि, विगत 15 तारीख की रात पूरा परिवार घर में ही सो रहा था। चैनल अंदर से बंद था, लेकिन रात में लगभग 12:00 बजे के बाद अज्ञात चोर चैनल को खोल कर घर में घुस गए। तीन बक्सों में रखे महिलाओं के जेवरात जिसमें दो अदद सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान की बाली, एक अदद सोने की चैन वजन ढाई तोला, 3 जोड़ी पायल चांदी तथा घर बनवाने के लिए रखें 55 हजारों रुपए नगद पार कर दिया।

   रात लगभग 1:00 बजे उनके मझले भाई की पत्नी लघुशंका के लिए उठी तो देखा कि, चिटकिनी बाहर से बंद है। फोन द्वारा पड़ोसियों को सूचना देकर बाहर से बंद सिटकिनी को खुलवा कर देखा गया, तो घर के तीन बक्से गायब मिले, और चोरी हो जाने का पता चला। सुबह लोगों ने बताया कि, बाग में 3 बक्से पड़े हुए हैं। जाकर शिनाख्त की तो वह बक्से चोरों द्वारा ले जाए गए ही निकले। 

   पीड़ित ने बताया कि, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया, और थाने आकर तहरीर देने का निर्देश दिया। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक तहरीर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। लगातार क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों व अन्य घटनाओं से आम जनमानस आशंकित है। लोग रात रात जागकर अपना सामान बचाने के लिए मजबूर हैं।

    आपको यह भी बता दें कि, महराजगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। क्षेत्र में शातिर बदमाश आये दिन घरों को निशाना बनाकर माल समेट रहे हैं, और पुलिस सिर्फ एफआइआर दर्ज कर लकीर ही पीटती नजर आ रही है। महराजगंज पुलिस की रात गश्त की पोल खुल गई है। स्थिति नियंत्रण से बाहर जाति प्रतीत हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ