शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। आए दिन चोरों ने लोगों का रात में सोना हराम कर दिया है। पुलिस असली गुनहगारों को ना पकड़कर मामलों को रफा-दफा कर लीप पोत कर फर्जी वाहवाही लूटने का ढोंग रच रही है। इसी क्रम में बीती रात कोतवाली क्षेत्र के गांव दशवंतपुर मजरे मऊ में अज्ञात चोरों ने एक घर के दरवाजे पर लगे चैनल को खोल कर घर के अंदर घुस गए, और लाखों रुपए के जेवरात व ₹55000 नगद पार कर दिए। मामले की जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मौका मुआयना तो किया, लेकिन अभी केस दर्ज नहीं किया है। इससे पूरे इलाके में लोगों में दशक भर गई है, लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र जंगजीत ने बताया कि, विगत 15 तारीख की रात पूरा परिवार घर में ही सो रहा था। चैनल अंदर से बंद था, लेकिन रात में लगभग 12:00 बजे के बाद अज्ञात चोर चैनल को खोल कर घर में घुस गए। तीन बक्सों में रखे महिलाओं के जेवर जिसमें दो आदद सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान की बाली, एक आदद सोने की चैन वजन ढाई तोला, 3 जोड़ी पायल चांदी तथा घर बनवाने के लिए रखें ₹55000 नगद पार कर दिया।रात लगभग 1:00 बजे उनके मझले भाई की पत्नी लघुशंका के लिए उठी तो देखा कि, चिटकिनी बाहर से बंद है। फोन द्वारा बाहर से बंद सेटकिनी को खुलवा कर देखा गया, तो घर के तीन बक्से गायब मिले, और चोरी हो जाने का पता चला। सुबह लोगों ने बताया बाग में 3 बक्से पड़े हुए हैं। जाकर शिनाख्त की तो वह बक्से उन्हीं के थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जिस पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, और थाने आकर तहरीर देने का निर्देश दिया। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक तहरीर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। लगातार क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों व अन्य घटनाओं से आम जनमानस आशंकित है। लोग रात रात जागकर अपना सामान बचाने के लिए मजबूर हैं। महराजगंज पुलिस की रात गश्त की पोल खुल गई है। स्थिति नियंत्रण से बाहर जाति प्रतीत हो रही है।




0 टिप्पणियाँ