रायबरेली पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 रायबरेली पुलिस ने वांछित चल रहे दो अपराधियों को भेजा जेल

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: स्थानीय पुलिस द्वारा एक पुराने गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे वक्तावर खेड़ा मजरे मलपुर निवासी दो लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा गया है।

   आपको बता दें कि, थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, उक्त गांव निवासी पप्पू पुत्र छब्बू व अखिलेश पुत्र गंगा प्रसाद एक पुराने गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे थे, मुखबिर की सूचना पर उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि, गिरफ्तार व्यक्ति अपराधी किस्म के हैं, और उनके ऊपर लगभग आधा दर्जन मुकदमा पंजीकृत है। 

   थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने यह भी बताया कि, इन अपराधियों को कई बार सुधारने की चेतावनी भी दी गई, परंतु उनके द्वारा किए जा रहे अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे थे। इसलिए इन पर कार्यवाही करनी पड़ी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ