135 के सापेक्ष 140 ग्राम सदस्य पदों के लिए हुआ नामांकन, 12 को डाले जाएंगे वोट।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के 135 रिक्त पड़े ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए आज नामांकन किया गया। 140 लोगों ने नामांकन पत्र भरे। यदि कल नामांकन वापस लेने की तिथि के बाद कोई व्यक्ति पर्चा वापस नहीं लेता है तो, महज 5 पदों के लिए ही चुनाव प्रक्रिया कराई जाएगी। कार्यक्रम के तहत 7 जून को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा, तथा 12 जून को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे और 14 जून को मतगणना होगी, यह जानकारी एडीओ पंचायत जितेंद्र बहादुर सिंह ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ