शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ इलाहाबाद राजमार्ग के किनारे स्थित रिलायंस सीमेंट फैक्ट्री में एक 45 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदोई थाना बछरावां निवासी रामचंद्र पुत्र पुत्तन फैक्ट्री में कर्मचारी था। विगत रात्रि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था, परंतु सुबह लगभग 6:00 बजे उसकी अचानक मौत हो गई, हालत यह थी कि, मृतक का शव पूरी तरह अकड़ चुका था, फैक्ट्री सूत्रों का कहना है कि, श्रमिक की मौत हार्ड अटैक से हुई है। जबकि शव किसी दूसरी ओर इशारा कर रहा था। फिलहाल बछरावां पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

0 टिप्पणियाँ