शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शराब के नशे में धुत बाइक सवारों ने महराजगंज इन्हौना मार्ग पर सड़क पार करते समय तीन नाबालिग लड़कियों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज लाया गया। तीनों लड़कियों समेत बाइक चालक युवक को गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव डेपार मऊ मजरे मुरैनी के रहने वाले रामराज रैदास की दो लड़कियां सीता 10 और शालू 12 के साथ गांव के दर्शन उर्फ पिंटू की पुत्री वैशाली 7 घर से निकल कर सड़क पार कर रही थी, तभी मऊ की ओर से आ रहे बाइक सवार रंजीत 24 पुत्र मोती, विनोद 25 पुत्र रामकिशोर निवासी रामनगर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ने सड़क पार कर रही तीनों लड़कियों को बाइक से टक्कर मार दी, और खुद भी बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह नशे में धुत थे ग्रामीणों ने आनन-फानन 108 एंबुलेंस को बुलाकर पांचो घायलों को सीएचसी भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक घायल सीता, वैशाली, शालू और बाइक सवार रंजीत की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि विनोद का उपचार सीएचसी पर किया जा रहा है। मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि, जानकारी मिली है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ