परिजनों की फटकार से क्षुब्ध होकर फंदे पर लटक गया युवक।। Raebareli news ।।

 प्रतीकात्मक फोटो

शिवाकांत अवस्थी

खीरों/रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के थाना खीरों क्षेत्र के दोकनहा गांव में रविवार को परिवारीजनों की फटकार से क्षुब्ध होकर एक युवक ने फांसी लगा ली। समय रहते युवक को रस्सी काटकर नीचे उतारा गया। आनन फानन उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ ले जाया गया। युवक इसके पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास कर चुका है।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक दोकनहा गांव निवासी श्यामू 20 को किसी बात को लेकर परिवारीजनों ने डॉट दिया। इससे क्षुब्ध होकर श्यामू ने बीते रविवार दोपहर 11 बजे गांव के बाहर तालाब के पास स्थित बबूल के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। परिवारीजनों ने नाजुक हालत में उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

    उधर ग्रामीणों का कहना है कि, प्रेम-प्रसंग के चलते परिवारीजनों ने डॉट लगाई थी। इससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगा ली। हीरो थाना पुलिस ने बताया कि, घटना की जानकारी मिली है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ