शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तीसरी लहर आने के पहले ही सीएचसी महराजगंज अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने महराजगंज क्षेत्र को अभेद्य किला बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम जारी रखा है। इसी क्रम में टीकाकरण अभियान को गति देते हुए शनिवार के दिन भी 463 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। अधीक्षक द्वारा गठित 11 टीमों के 22 सदस्य गांव गांव जाकर न केवल टीकाकरण करते हैं, बल्कि लोगों में टीकाकरण के बारे में जागरूकता भी फैलाते हैं।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, आज कुबना गांव के तीन पुरवों में अलग-अलग टीमों ने जाकर टीकाकरण का काम किया। वहीं राघवपुर जिहवा, रवाना आदि गांव में भी कुल मिलाकर 411 लोगों को टीका लगाए गए। जबकि 52 लोगों ने सीएचसी पर आकर टीका लगवाया। लेकिन चिंता की बात भी उभर कर सामने आई है कि, क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने की खबर भी मिली है, जिसकी जांच बाहर की गई थी। श्री तिवारी ने यह भी बताया कि, कोरोना के मिलते जुलते लक्षण पाए जाने पर 49 लोगों को मेडिकल फिट भी प्रदान की गई है।
इनसेट......सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राधाकृष्णन ने बताया कि, तीसरी लहर में 18 वर्ष से कम बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 1253 मिनी किट सीएचसी आ गई है। जिनके वितरण का शुभारंभ रविवार को महराजगंज की प्रथम नागरिक सरला साहू द्वारा किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ