सार...........
●मॉडर्न सुविधाओं से युक्त महबूबगंज में खुलेगा आचार्य भारद्वाज ग्लोबल पब्लिक स्कूल।
●महबूबगंज गांव स्थित शीघ्र अमल में लाया जाएगा आधुनिक शिक्षा तकनीक से लैस विद्यालय।
विस्तार..........शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र के महराजगंज इन्हौना मार्ग पर महबूबगंज के पास आधुनिक शिक्षा तकनीक से लैस विद्यालय शीघ्र ही अमल में आ जाएगा। इंटरमीडिएट स्तर तक इस विद्यालय में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा विश्व स्तरीय पैटर्न पर प्रदान की जाएगी। विद्यालय का शिलान्यास शुक्रवार को हो गया है।
भारद्वाज ग्लोबल पब्लिक स्कूल में विश्व स्तरीय पैटर्न पर प्रदान की जाएगी 12वीं कक्षा तक की शिक्षा। वीडियो समाचार देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।आपको बता दें कि, आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में महराजगंज सबसे पिछड़े इलाकों में से एक माना जाता है। यह समस्या आम जनमानस के लिए बहुत बड़ी समस्या बनी हुई थी। लोगों को अपने नौनिहालों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए लखनऊ, दिल्ली जैसे महानगरों में जाना पड़ता था, किंतु क्षेत्र के ही रहने वाले एक अप्रवासी भारतीय ने इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया, और महबूबगंज मजरे मऊ में विद्यालय खोलने का निर्णय लिया।
कविता स्वर उमाशंकर पुरासी वाले।क्षेत्र के जनई गांव के रहने वाले रोहित शर्मा अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में आईटी मैनेजर के पद पर रहते हैं, और वहां उन्होंने तकनीकी क्षेत्र में खासा मुकाम हासिल किया हुआ है। उनके पिता सूर्य प्रसाद शर्मा मूल रूप से जनई के रहने वाले हैं। जिन्होंने रोहित शर्मा का पालन पोषण और शिक्षा दीक्षा नई दिल्ली में रहकर कराई थी।
इसके बाद आईटी के क्षेत्र में सक्रिय हुए रोहित शर्मा जब अमेरिका पहुंचे तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहां उन्होंने एक भारतीय होने के नाते अच्छा नाम और शोहरत कमाया। यहां वतन वापसी के दौरान अक्सर लोगों ने उनसे क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा का कोई संस्थान न होने की बात उठाई, तो रोहित शर्मा ने इस समस्या को हल करने का संकल्प लिया और आनन-फानन महबूबगंज मजरे मऊ गांव में सड़क के किनारे लगभग 8 बीघे जमीन क्रय कर ली। शुक्रवार के दिन आचार्य भारद्वाज ग्लोबल पब्लिक स्कूल का नाम देते हुए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया।
विद्यालय के प्रबंधक श्री शर्मा ने बातचीत में कहा कि, इंग्लिश मीडियम के इस विद्यालय में शिक्षा मॉडर्न टेक्निक के द्वारा कराई जाएगी। उनका कहना है कि, किताबी ज्ञान के अलावा प्रैक्टिकल एजुकेशन पर फोकस किया जाएगा। यहां पढ़ने वाले छात्रों को लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, ट्रैक एंड फील्ड, बालिकाओं के लिए मार्शल आर्ट तथा आईआईटी ट्रेनिंग जैसी तमाम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उनका प्रयास रहेगा कि, इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाला हर छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें, यही उनका सपना है।
इस मौके पर जितेश शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, ऋषभ पटेल, पारसनाथ आदि लोग भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ