शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी मजरे पोखरनी में दबंगों की प्रताड़ना से आजिज आकर एक 28 वर्षीय किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, हालत बिगड़ने पर पहले उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने हालत हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया था और रास्ते में उसकी मौत हो गई थी, इसके बाद परिजन शव को घर ले आए थे के मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
आपको बता दें कि, गांव निवासी रामसेवक यादव के लड़के राम अभिलाख यादव को गांव में सवा बीघे जमीन है, बताते हैं की राम अभिलाख की इस जमीन को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों से विवाद चल रहा था। राम अभिलाख ने लोगों को बताया था कि, दबंग उसके खेतों में पानी काट देते हैं, यदि कोई ट्रैक्टर वाला जुताई के लिए जाता है, तो उसे भी मना कर देते हैं। उसे परेशान किया जा रहा है, और इसी कारण उसने जहर खा लिया है। हालांकि बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राम अभिलाख द्वारा जहर खाने के बाद उसकी हालत गांव में बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे सीएचसी महराजगंज लाए थे, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां भी डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया था, जिसकी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
आज सुबह परिजनों ने पूरे मामले में पुलिस को सूचना दी, तो कोतवाल रेखा सिंह दल बल के साथ गांव पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर घर वापस लौट आए हैं। गांव और परिवार में कोहराम मचा मचा है। मामले में पता चला है कि, मृतक के परिजनों द्वारा कोतवाली में लिखित तहरीर देकर गांव के ही 2 दबंगों बबलू पुत्र जगदेव और सहदेव के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
मामले में कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि, तहरीर के आधार पर दोनों नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ