पानी की मशीन ठीक करके बाहर निकल रहा 35 वर्षीय व्यक्ति के ऊपर कुए की छूही गिरने से मौत।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव ओथी में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय किसान की मौत हो गई। 

  आपको बता दें कि गांव निवासी मृतक रामदेव मौर्या 35 पुत्र गंगा प्रसाद मृतक कुएं में पानी की मशीन लगाए हुए था। मशीन ठीक कर के कुएं से बाहर निकल रहा था कि, अचानक कुए की छूही टूटने से मलबे सहित कुएं में जा गिरा। जब उसे निकाला गया, तो उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ