शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर मजरे जमुरावां में एक दलित नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर पहले तो दूसरी बिरादरी का एक युवक भगा कर ले गया, और उसकी इच्छा के विपरीत परिवारजनों के सहयोग के साथ दुराचार करता रहा। लड़की के द्वारा विरोध किए जाने के बाद लड़के ने परिजनों के साथ मिलकर लड़की को मारपीट कर घर से भगा भी दिया। भुक्तभोगी द्वारा मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से किए जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासिनी लड़की ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि, गांव के रहने वाले लवकुश लोध पुत्र शालिकराम उसको बहका फुसलाकर अगवा कर लिया, तथा कई दिनों तक उसकी इच्छा के विपरीत दुराचार करता रहा। लवकुश के परिवार के लोग लवकुश का हौसला बढ़ाते रहें। बाद में लड़की द्वारा विरोध किए जाने पर लवकुश तथा उसके परिजनों कल्लू पुत्र राम मिलन ने मारपीट कर उसको घर से भगा दिया है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर कल्लू और लव कुश के विरुद्ध दुराचार, अपहरण, मारपीट तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि, अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना कर नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ