उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और बर्तन लगदी उठा ले जाने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने और बर्तन और नगदी उठा ले जाने के साथ-साथ विद्यालय के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप प्रकाश में आया है। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव समसपुर हलोर के रहने वाले राजेंद्र दत्त मिश्रा पुत्र राम दत्त मिश्रा ने आरोप लगाया है कि, वह घर में मौजूद नहीं थे, तभी उनके भाई रविंद्र दत्त मिश्रा के अलावा कमल कुमार मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, धनंजय मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, तरुण मिश्रा और शरद मिश्रा एक राय होकर उनके पैतृक घर पर पहुंच गए और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इसी दौरान इन लोगों ने घर में रखे बर्तन व नकदी भी उठा ले गए, घर पर मौजूद विद्यालय के कर्मचारियों ने विरोध किया, तो उनसे गाली-गलौज और दुर्व्यवहार भी किया।

    आपको यह भी बता दें कि, राजेंद्र दत्त मिश्रा उच्च न्यायालय लखनऊ में अधिवक्ता है। पुलिस ने राजेंद्र मिश्रा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ