शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में खेत की मेड को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे को लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने भुक्तभोगी के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलाशपुर मजरे कोटवा मदनिया के रहने वाले शिव शंकर पुत्र छेद्ध ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, उनका भाई राम शंकर अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में रहता है, वह अपने खेत की मेड ठीक कर रहा था, तभी दूसरे पक्ष के रामबरन ने उसे मेड ठीक करने से रोका। इस पर रामबरन गालियां देते हुए लाठियों से उसके ऊपर हमला बोल दिया। जिससे शिव शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर थाने आए, पुलिस ने भुक्तभोगी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
घायल के भाई शिवशंकर की तहरीर पर रामबरन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मामले की छानबीन की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ