थमने का नाम नहीं ले रहा, खैरहना गांव में प्रधानी के बाद से उपजा विवाद।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के खैरहना गांव में प्रधानी के बाद से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर खैरहना चौराहे पर चाय की दुकान पर चाय पी रहे एक शख्स को 2 दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हमलावर तब तक भाग चुके थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

    आपको बता दें कि, पिछले पंचायती चुनाव में ग्राम प्रधानी के चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की थी। 3 वारदातें हो चुकी हैं। इसी क्रम में आज एक पक्ष का समर्थक फूल सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह खैरहना चौराहे पर बैठकर चाय पी रहा था, उसका आरोप है कि, तभी दूसरी पार्टी के साहिल पुत्र का गफ्फार अली और आमिर पुत्र रज्जन लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंच गए। पहले भद्दी भद्दी गालियां दी। इसके बाद उसे पीटने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

    वहीं भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर साहिल और आमिर के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों के विरुद्ध कड़ी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ