कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य की फेसबुक वॉल से........
महराजगंज/रायबरेली; जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मात्र 2 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं, इस समय पूरे जिले के राजनीतिक दिग्गजों की दिलचस्पी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बढ़ गई है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए भाजपा सपा कांग्रेस तीनों दलों ने जोर आजमाइश तो बहुत की, परंतु कोई भी दल एक अदद पुरुष प्रत्याशी नहीं जिता सका। जिससे मजबूर होकर कांग्रेस और भाजपा ने धोबी बिरादरी की ही 2 महिलाओं को चुनाव में उतारा है।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3056620924584035&id=100007084722791
वोटो की खरीद-फरोख्त में माहिर इस नेता ने अपने गुर्गों के माध्यम से उन सदस्यों का भी वोट अधिकतम बोली लगाकर खरीदने का जाल बिछाया है। जिन सदस्यों को हराने के लिए उसने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। इधर पिछले हफ्ते राजनैतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला है। इस पद के संभावित भाजपा के दावेदारों में से एक कमला देवी की प्रत्याशिता को दरकिनार करते हुए भाजपा से रंजना चौधरी को टिकट दिलाने में जिस तरह कूटनीति का सहारा लिया, इससे पूरे जिले की राजनीतिक हलकों में काफी निंदा हुई है।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3056620924584035&id=100007084722791
दबी जबान पार्टी के लोग कह रहे हैं कि, रायबरेली लखनऊ बाराबंकी प्रतापगढ़ में पासी बिरादरी की भारी जनसंख्या के बावजूद इस नेता ने भाजपा से धोबी बिरादरी के प्रत्याशी को खड़ा कर पासी बिरादरी के बीच भाजपा की किरकिरी भी करा दी है। खैर बावजूद इसके भाजपाइयों की नाराजगी के बाद अब यह नेता एक बार चुनाव मैदान में नोटों की बिसात पर फिर से जिला पंचायत पर कब्जा करने के लिए चुनावी चौसर पर उतर चुका है।
उधर कांग्रेस ने भी इस चुनावी जंग में तुरुप का इक्का डालते हुए एक ऐसी शख्सियत को चुनाव मैदान में टिकट देकर उतार दिया है, जिसकी कोई काट नहीं है। रायबरेली जिले में जमीन से जुड़े जनप्रिय जननेता और दो बार भाजपा से सांसद रहे, फिर जिला पंचायत अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंह के बड़े बेटे मनीष सिंह की पत्नी आरती सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया है। इस परिवार की लोकप्रियता इसी बात से आंकी जा सकती है कि, जिला पंचायत के सदस्य चुनाव में आरती सिंह ने रिकॉर्ड मतों से उक्त नेता के प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीता और अब इस परिवार को एक ओर जहां कांग्रेस के सभी जीते प्रत्याशी समर्थन दे रहे हैं, तो वहीं इस नेता से चिढ़े समाजवादी पार्टी के आलाकमान ने अपना पूरा समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को दे दिया है।
चर्चा तो यह भी है कि, पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी जीते जिला पंचायत सदस्यों को निर्देश दिया है कि, वह सभी लोग पार्टी मुख्यालय पर आकर मतदान प्रारंभ होने वाले दिन तक यही रहे, और तिकड़म बाज तथा मायावी नेता से दूर रहें। समाजवादी पार्टी का समर्थन मिलने के बाद एक खबर यह भी आ रही है कि, इस चुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा जमकर रूचि ले रही हैं। प्रियंका वाड्रा द्वारा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से वार्ता के बाद सपा ने अपना कैंडिडेट ना लड़ा कर कांग्रेश प्रत्याशी को जिताने और नटवरलाल नेता को गहरी शिकस्त देने के लिए यह गठजोड़ किया है।
इसी क्रम में प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में डेरा डाल दिया है। श्री शर्मा चुनाव लड़ाने और जिताने के महारथी माने जाते हैं। उनके आगमन के बाद नटवरलाल नेता के खेमे में खलबली मच गई है। बेहद शांत और शौम्य स्वभाव के धनी केएल शर्मा जब से आए हैं। निरंतर कांग्रेस के जीते सभी जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं अब वह निर्दलीय सदस्यों के अलावा सपा के जिम्मेदार लोगों से भी मिलकर रणनीति तय कर रहे हैं। श्री शर्मा के आगमन के बाद चुनावी हलचल काफी तेज हो गई है।
दूसरी ओर तिकणम बाज नेता के विरुद्ध उसी की पार्टी के कद्दावर नेता आम व कार्यकर्ता तथा संगठन में चंद लोगों को छोड़ पूरा संगठन भी इस कोशिश में है कि, आज इस नेता से जिला पंचायत को दूर रखा जाए। ताकि राजनीति में फैली गंदगी पर लगाम लग सके। इन नेताओं में जिले के कई विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हैं।
प्रिन्सू वैश्यमीडिया प्रभारी महराजगंज जनपद रायबरेली उत्तर प्रदेश



0 टिप्पणियाँ