●गला दबाकर हत्या, युवती का शव को जंगल में फेंका, छानबीन में जुटी रायबरेली प्रतापगढ़ पुलिस।
●गला दबाकर युवती की हत्याकर जंगल में फेंका।
शिवाकांत अवस्थी
सलोन/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का जंगल में शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। युवती के गले में रस्सी बंधी हुई थी, और शरीर पर चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि, युवती को अगवा कर पहले जंगल लाया गया और फिर यहां बेरहमी के साथ उसका कत्ल कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
आपको बता दें कि, सलोन कोतवाली क्षेत्र के धरई गांव के कोडरी जंगल में 21 वर्षीय युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सलोन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने गुलाबी कलर का सलवार और सफेद रंग का शूट पहन रखा था। युवती के शव की शिनाख्त के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती ने दोनों हाथों में लाल कलर का कड़ा पहन रखा था।
ग्रामीणों की मानें तो सुबह जब लोग नित्यक्रिया के लिए निकले, तब घटना की जानकारी हुई। युवती के गले में रस्सी बंधी थी। शरीर पर चोटों के निशान भी थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि, गला दबाकर उसे मारा गया। सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।
उधर जिस जंगल में युवती का शव मिला है, वह क्षेत्र रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर पड़ता है। एक तरफ रायबरेली की सलोन कोतवाली तो दूसरी तरफ प्रतापगढ़ जिले का संग्रामगढ़ थाना पड़ता है। ऐेसे में संग्रामगढ़ पुलिस से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि, उनके क्षेत्र से कहीं कोई युवती के गुमशुदा होने की सूचना तो नहीं हैं। पुलिस का दावा है कि, जल्द मामले की गुत्थी सुलझेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि, धरई जंगल में एक युवती का शव मिला है। शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। गुत्थी सुलझाने के लिए प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाने की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ