जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को लाठी-डंडों से जमकर पीटा मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियावगंज मजरे कोटवा मदनिया में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

    आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक गांव निवासी छोटेलाल पुत्र रामसेवक ने आरोप लगाया है कि, उसका और उसके पड़ोसी काशी प्रसाद के मध्य जमीन का विवाद चल रहा था। आज उसने उसे घर पर अकेला पाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ