सार...........
●निकटतम भाजपा समर्थित प्रतिद्वंद्वी ऊषा सिंह को दी मात।
●मैं अपने सभी शुभचिन्तकों और समर्थकों का आभार प्रकट करती हूँ-शिवानी सिंह।
विस्तार........
शिवाकांत अवस्थी
लालगंज/रायबरेली: बैसवारे के खजूरगांव राजघराने से ताल्लुक रखने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह (राजा अजय) जिन्होंने कई बार सरेनी विधान सभा से एमएलए का चुनाव जीता है। इससे पूर्व के कार्यकाल में लालगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिए राजा अजय के छोटे भाई अनन्त राजा दावेदार थे, और जीत भी दर्ज करवाई थी।इस बार महिला सीट होने के कारण पूर्व सपा विधायक राजा अजय और उनके बेटे दिव्याम्बर उर्फ बाबा राजा ने शिवानी सिंह को दावेदार बनाया। शिवानी सिंह देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजा अजय की बहू और दिव्यांबर सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी हैं।
आपको बता दें कि, शनिवार को लालगंज ब्लाक में मतदान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, और कुछ देर बाद शुरू हुई मतगणना के पश्चात सपा समर्थित प्रत्याशी शिवानी सिंह ने 43 मत पाकर जीत दर्ज करवाई। जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रतिद्वंदी उषा सिंह को 35 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। यहां 3 मत अवैध भी हुए। शिवानी सिंह की जीत से क्षेत्र के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, और बधाई देने वालों का तांता लग गया।
शिवानी सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, वह अपने सभी शुभचिन्तकों और समर्थकों का आभार प्रकट करती हैं, साथ ही ये भी कहा कि, वे क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाने में पूरा योगदान देगी। महिलाओं को भी आगे आने के लिए प्रेरित करेंगी।
इसके अलावा खीरों ब्लाक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल कुमार उर्फ नीलू 67 वोट पाकर ब्लाक प्रमुख बने, जबकि प्रतिद्वंदी सपा समर्थित प्रत्याशी को 10 वोटों पर ही सिमटना पड़ा। यहां एक वोट अवैध हुआ।

0 टिप्पणियाँ