रायबरेली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अवैध गांजा कारोबारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर लिया, और अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह को सूचना मिली की दो संदिग्ध लोग हलोर कस्बे में अवैध गांजे के साथ खड़े हुए हैं। कोतवाल मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंची, तो पुलिस को आता देख दोनों अभियुक्त भागने लगे, किंतु पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक अभियुक्त विजय पुत्र महादेव निवासी ग्राम कैर के कब्जे से 5 किलो 100 ग्राम तथा दूसरे अभियुक्त उमेश पुत्र रामानंद निवासी मोन के कब्जे से 10 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत उन्हें जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ