रायबरेली पुलिस ने गैंगस्टर के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी महराजगंज के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत बछरावां थाने की पुलिस टीम द्वारा मुकदमा संख्या 226/ 2021 धारा -2/3 यूपी गिरोहबंद अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश पुत्र बुद्धी लाल निवासी ग्राम बख्तावर खेड़ा मजरे मलपुर थाना बछरावां रायबरेली को थाना क्षेत्र के शारदा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना बछरावां में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह, आरक्षी रवि शंकर यादव, आरक्षी मुकेश कुमार यादव, महिला आरक्षी प्रियंका राजभर ने सफलता प्राप्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ