शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र की चौकी थुलेंडी हल्के के हरदोई चौराहे पर रेडीमेड कपडे की दुकान का चोरों ने ताला तोड़कर पैंट शर्ट जींस व 45 सौ रुपए नगद ले उड़े।
आपको बता दें कि, थुलेंडी चौकी के हरदोई चौराहे पर बीती रात चोरों ने एक कपड़े की दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे 45 सौ रुपए नगद व रेडीमेड पैंट शर्ट के अलावा अन्य कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह 8:30 बजे के करीब लोगों ने देखा की शटर खुला हुआ है, तो दुकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक रिंकू चौधरी निवासी हरदोई ने जाकर देखा तो दुकान का शटर खुला हुआ था। आधे से ज्यादा कपड़े व गल्ले में रखा 4500 रुपए नगदी चोर उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने चौकी पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इसी तरह बीती 29 जुलाई की रात इसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अटरा में भी रात को चोरों ने 2 किसानों की 6 भैंसो को खोला था, किंतु नान्ह यादव की दो भैसे चोर ले गए। वहीं दूसरे किसान की तीन भैसे जो आपस में रस्सी से बांधी हुई पाई गई थी चोर उन्हें नहीं ले जा पाए। सुबह ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद खोजने पर चार भैसे गांव से ही कुछ दूरी पर हरे चारे के खेत में चरते हुए पाई गई है।
किसान नान्ह यादव के अनुसार भैंसों को कीमत लगभग एक लाख बताई जा रही। 2 दिन से किसान नान्ह यादव लगातार भैंसों की खोज खबर में लगे हुई है, जिनका समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया। लगातार क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

0 टिप्पणियाँ