बाबा ब्रह्मचारी दास के कुटी प्रांगण में बने मंदिर के बाउंड्री वॉल में लगे सिलापट पर कालिख पोतने का मामला पकड़ रहा तूल।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के समसपुर हलोर गांव में विख्यात बाबा ब्रह्मचारी दास के कुटी प्रांगण में बने मंदिर के बाउंड्री वॉल पर लगे सिलापट पर कालिख पोतने का मामला तूल पकड़ रहा है। मंदिर की देखरेख करने वाले कर्मचारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी देते हुए दोषी तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

                            पूजा मिश्रा। 

आपको बता दें कि, स्वर्गीय रामदत्त सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाबा ब्रह्मचारी दास की कुटी पर एक सिलापट लगा हुआ है। जिसमें मंदिर के पदाधिकारियों के नामों का उल्लेख भी है। मंदिर के कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि, विगत शाम मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी के विरोधी पक्ष के परिवारिक जन जिसमें 2 लोग ज्ञात और कुछ अज्ञात लोग मंदिर में आए और रामधुन करने लगे। देर रात हो जाने के बाद सभी लोग चले गए। सुबह आकर कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार ने देखा तो मंदिर के शिलापट पर पदाधिकारियों के नामों पर कालिख पुती हुई थी। जिससे मंदिर से जुड़े लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है, घटना की छानबीन की जा रही है। मिले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उधर रामदत्त सेवा संस्थान से जुड़ी पदाधिकारी पूजा मिश्रा ने एक वीडियो वायरल करके मामले की उच्चस्तरीय जांच करा कर दोषी लोगों के विरुद्ध समाज में अशांति फैलाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ