शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कथित व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल के खिलाफ महराजगंज के व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं कांग्रेस के ब्लॉक मीडिया प्रमुख व व्यापारी प्रिन्सू वैश्य तथा व्यापारियों ने दो टूक में कहा कि, महराजगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह की कार्यशैली से महराजगंज के व्यापारी खुश और संतुष्ट हैं। हाल ही में कोतवाल रेखा सिंह व उनकी पुलिस द्वारा कोविड-19 के दौरान व्यापारियों का भरपूर सहयोग किया था। जिससे महराजगंज के व्यापारी कोतवाल की कार्यशैली से पूरी तरह संतुष्ट हैं। श्री वैश्य ने कहा कि, कथित व्यापारी नेता के कारनामों से महराजगंज के व्यापारियों में जमकर आक्रोश व्याप्त है।
आपको बता दें कि, कांग्रेसी मीडिया प्रभारी व अग्रणी व्यवसाई प्रिंशू वैश्य बीते दिनों व्यापार मंडल से जुड़े थे, उनका कहना है कि, रिंकू जायसवाल की भ्रष्ट कार्यशैली से उन्होंने इस्तीफा दें दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि, आए दिन गलत तरीके से पुलिस को बदनाम करने के लिए रिंकू जायसवाल ने कई सारे षड्यंत्र रचे। हर बार की तरह इस बार भी वह नाकाम रहे। रिंकू जायसवाल जी! हमेशा परिवार की लड़ाई को व्यापार मण्डल से जोड़कर व्यापारियों को भ्रमित करते हैं। 1 वर्ष पूर्व महराजगंज कोतवाली पर फर्जी आरोप लगाकर एसपी को ज्ञापन दिया था। जिसके बाद उनकी महराजगंज कस्बे में काफी हद तक फजीयत हुई थी।
प्रिंसू वैस्य के मुताबिक महराजगंज कस्बे का व्यापारी रिंकू जायसवाल की कार्यशैली से असंतुष्ट है, और इस व्यापारी नेता की शिकायत व्यापार मंडल के आला अधिकारियों तक भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि, अब देखना दिलचस्प होगा की व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष को बर्खास्त किया जाएगा, या नहीं! यह एक सोचने का विषय है।
द्वारा जारी-प्रिंसू वैस्य
अग्रणी व्यवसाई व मीडिया प्रमुख ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महराजगंज रायबरेली उत्तर प्रदेश।

0 टिप्पणियाँ