प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना से गरीबों के चेहरे पर मुस्कान।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

 बछरावां/रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर पूरे प्रदेश के अंदर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटेदारों द्वारा आज खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

   आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने प्रसारण के दौरान उन्होंने मुफ्त खाद्यान्न वितरण से लेकर गैस सिलेंडर राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण धारा 370 ट्रिपल कानून सब का बखान किया गया। हालांकि बछरावां मैं बहुत कम लाभार्थी कार्यक्रम में पहुंचे। 

  विकासखंड परिसर में ब्लाक प्रमुख अमन सिंह एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा लाभार्थियों को अन्न के पैकेट वितरित किए गए जिसके ऊपर योजना का नाम तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो छपी हुई थी। 

   इसी प्रकार विकासखंड क्षेत्र की सभी ग्राम सभाओं में प्रधानों द्वारा किटो का वितरण किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्राम प्रधानों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ