शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: विकास खंड के मसंद खेड़ा में नहर की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा किसानों की फसलें जलमग्न हो गई है।
आपको बता दें कि, किसानों के अनुसार शारदा सहायक नहर से निकली यह माइनर पानी के अत्यधिक दबाव के चलते अचानक सुबह 8:00 बजे पटरी कट गई। पानी के तेज बहाव के चलते जिसके चलते किसानों की फसलें जलमग्न हो गई। हालांकि ग्रामीणों द्वारा माइनर को बांधने का प्रयास किया गया, परंतु कोई सफलता नहीं, थक हार कर किसानों ने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को खबर दी, परंतु लगभग 7 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, ग्रामीणों के अनुसार यह पानी जहां सैकड़ों बीगे फसल को डुबो चुका है, वहीं गांव में भी प्रवेश करने लगा है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते सैकड़ों परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे।


0 टिप्पणियाँ