शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना टीकाकरण के लिए सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं, जबकि अब नगरीय क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों की बात तो और अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीका लगवाने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसका उदाहरण ब्लॉक क्षेत्र के हरदोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। जबकि केंद्र पर महज 200 टीके लगने के लिए आए और 500 से अधिक लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जिनमें आधे से ज्यादा लोग बगैर टीका लगवाए बैरंग लौटे गये।
आपको बता दें कि, यहां तैनात प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अकील अहमद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि, सबको वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन जितनी आती है, उतनी लगाई जा रही है। बाकी की डिमांड जिले को भेज दी जाती है। बृहस्पतिवार के दिन वैक्सीन आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग स्वास्थ्य केंद्र पर सवेरे से ही पहुंच गए। व्यवस्था को नियंत्रित करने में महकमे के कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
किसी तरह लाइने लगवा कर पहले वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण के लिए चुना गया, और 200 लोगों को ही टीका लगवाए गये। टीकाकरण के अभियान में स्वास्थ्य कर्मी रोमी यादव, पूजा के अलावा आशा बहू नीलम और स्वास्थ्य कर्मी राम रानी आदि मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ