शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: कोरोना आपदा में गरीबों और जरूरतमंदों को निश्शुल्क खाद्यान्न मुहैया कराने के लिए पिछले वर्ष केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश में 80 लाख लोगों को मुफ्त अनाज देकर कीर्तिमान रचा गया। अन्न महोत्सव के तौर पर मनाये गए इस कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनलाइन शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के पांच जिलों के एक-एक लाभार्थियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद भी किया। इन जिलों में वाराणसी, झांसी, सुलतानपुर, कुशीनगर और सहारनपुर शामिल थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर अयोध्या में वासुदेव घाट स्थित राशन की दुकान पर जरूरतमंदों को राशन वितरित कर रहे थे और कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े हुए थे। राज्य सरकार ने कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की थी।
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में राशन की 79,612 दुकानें हैं। प्रत्येक दुकान पर आज गुरुवार को कम से कम 100 लोगों को मुफ्त राशन वितरित किया गया। इस खास मौके के लिए राशन दुकानों को फूलों और झंडियों से सजाया गया था। प्रत्येक दुकान पर 100 लाभार्थियों के अलावा कोई न कोई जनप्रतिनिधि या मंत्री अतिथि के तौर पर मौजूद रहा।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के धौरहरा, रोहनियां गांव, सरायं तियार, उमरन, गंगेहरा, सेमरी, रनापुर, मियांपुर आदि गांवों में नरेंद्र मोदी द्वारा 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के लाभार्थियों को अनाज के पैकेट प्रदान किए जिसमें योजना का नाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो छपी हुई थी।
अपने संबोधन के पश्चात भाजपा नेता अतुल सिंह ने ग्रामसभाओं में प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम राशन वितरित कराया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि, मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। सभी जरूरतमंदों को 5-5 किलोग्राम 80 करोड़ लोगो को नि:शुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 20-20 घण्टे जनता के लिए काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरिकेश मौर्या, युवा नेता सुनील पाण्डेय, युवा नेता उपेन्द्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, गोलू साहू, विपिन जोशी, कुलदीप सिंह, शिवशंकर सिंह, डॉ राकेश यादव, सुनील जायसवाल, रंजीत सिंह, अजय सरोज, साजन मौर्या, अश्विनी चौरसिया, विक्रांत पटेल, अमर यादव, बुद्धिलाल, अशरफी लाल, रजनीकान्त मिश्रा, भइया राम, जानकी देवी, मातफेर गौतम सहित कोटेदार, ग्राम प्रधान आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ