महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर चौहान गांव के मूल निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश सिंह के बेटे स्वप्निल सिंह जोकि क्रिकेट में अपना भाग्य तलाशने वर्ष 2001 में वडोदरा गए और महज 14 वर्ष की आयु में ही भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के रणजी खिलाड़ी के तौर पर वडोदरा रणजी टीम का हिस्सा बने, स्वप्निल ने 76 प्रथम श्रेणी मैचों में 181 विकेट लेने के साथ ही 2728 रन बनाए। 2008 के आईपीएल में स्वप्निल को मुंबई इंडियंस में सिलेक्शन हुआ। 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब तथा पिछले वर्ष के आईपीएल में लखनऊ सुपर गेन्टस ने लिया, परन्तु स्वप्निल को खास मौका नहीं मिला।
आपको बता दें कि, वर्ष 2018-19 में भारत के टॉप 03 आलराउंडर में नाम होने और मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद स्वप्निल को वडोदरा की रणजी टीम से बाहर कर दिया गया। निराश स्वप्निल को एक मौका आरसीबी टीम के कोच एंडी फ्लावर ने आरसीबी के कैम्प में बुलाकर दिया और बाद में इन्हे आरसीबी की टीम में ले लिया गया।
कोच एंडी फ्लावर से एक मौका देने और उनपर भरोसा करने का विनय कोच ने स्वीकार किया और स्वप्निल ने आरसीबी की टीम में एक अच्छा स्थान हासिल किया। वर्ष 2007-08 में भारत की अंडर-19 टीम में इन्होने विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया और आज आईपीएल मैच में आरसीबी की टीम में उनके साथ हैं।
स्वप्निल ने 2024 आईपीएल के छः मैचों में छः विकेट लिए, जिनमें कुछ मैचों के पहले ओवर में ही इन्होने विकेट चटकाए, साथ ही छक्के चौकों की मदद से टीम के लिए रन भी बटोरे।




0 टिप्पणियाँ