रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व मंडल प्रभारी अमावा दिलीप द्विवेदी के आवास पर मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आगमन हुआ। इस अवसर पर सैकड़ो प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, उपमुख्यमंत्री का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में 400 पुष्पों वाली कमल के फूलों वाली माला में एक कमल का फूल जनपद रायबरेली का भी होना आवश्यक है तभी रायबरेली का सर्वांगीण विकास होगा। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को जिताने की अपील सभी प्रबुद्ध जनो एवं जनपद वासियों से की।
बैठक में उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनो ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को भारी मतों से जिताने का पूर्ण समर्थन किया।
इस अवसर पर श्रवण कुमार अवस्थी, ऋषि राज त्रिपाठी, सुनील द्विवेदी, डॉक्टर कमलाकांत, मनीष मिश्रा, लक्ष्मीकांत शुक्ला, राकेश कुमार मिश्रा, विजय कुमार चौधरी, रतन सिंह, चंद्रधर शर्मा, रमेश बाजपेई, विवेक शुक्ला, दिनेश त्रिपाठी, संजीव द्विवेदी, प्रदीप कुमार द्विवेदी,भूपेश मिश्रा, संजय त्रिवेदी, संदीप कुमार मिश्रा, राजकुमार मिश्रा,श्रवन कुमार,सुशील पांडे,सुमन मोहन त्रिपाठी,पंकज मिश्रा,सुरेश मिश्रा,परमानन्द त्रिपाठी,शकुनि पांडे,सुधांश बाजपाई,रामेन्द्र मिश्रा,शशांक शुक्ल, राजकुमार आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे। मंच का संचालन पशुपत शंकर बाजपेई ने किया।

0 टिप्पणियाँ