रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया है कि, भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0, लखनऊ द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत 36-रायबरेली, संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन की तिथि से किये गये व्ययों के संदर्भ में यदि कम करके बतायी गयी धनराशि हो तो, समाधान के लिये परिणाम घोषणा के 26वें दिन लेखा समाधान बैठक 30 जून 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक बचत भवन सभागार में आयोजन किया गया है।
आपको बता दें कि, जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्रत्याशियों/एजेंटों से अपेक्षा की है कि, यह लेखा समाधान बैठक में उक्त निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर समस्त आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ