शराब पीने का विरोध करना बुजुर्ग को भारी पड़ा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र एक गांव में बुजुर्ग द्वारा घर के बाहर शराब पी रहे आरोपियों का विरोध करना बुजुर्ग को भारी पड़ गया आरोपियों ने उसके साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की तथा उसकी बहू के साथ छेड़खानी भी की मामले में तहरीर के आधार पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि, गांव पूरे मछवारी मजरे पिंडारी कला के वीरेंद्र यादव धीरेंद्र यादव पुत्र मोतीलाल वह सुरेश यादव पुत्र रामसेवक घर के बाहर शराब पी रहे थे इसका उसके ससुर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा वादिनी के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की और पुलिस से शिकायत करने पर जान माल की धमकी दी है, मामले में अतिरिक्त निरीक्षक कमलेश कुमार राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ