घर के दरवाजे पर कुत्ते द्वारा टट्टी किए जाने की बात को लेकर दो पक्षों में घमासान, 9 के खिलाफ केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बरीगोहन्ना गांव में घर के दरवाजे पर कुत्ते द्वारा टट्टी कर देने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए पहले तो दोनों पक्षों में वाद विवाद हुआ, फिर एक दूसरे के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर एक दूसरे के विरुद्ध 9 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू करती है।

    आपको बता दें कि, गांव निवासिनी सुषमा मौर्य पुत्री राम सजीवन मौर्य की ओर से पुलिस को दी गई तहसील में कहा गया है कि, उनके घर के दरवाजे विपक्षी दीपिका पुत्री बृजेश के पालतू कुत्ते ने टट्टी कर दी, जिसका वह उलाहना देने लगी। इसी बात से खफा दीपिका की मां माधुरी अपने पति बृजेश पुत्र रामदास और आशीष पुत्र अज्ञात के साथ योजनाबद्ध तरीके से पहले उसके साथ गाली-गलौज किया। जब उसने विरोध किया तो लाठी डंडों से उसे मारा पीटा। उसके शोर मचाने पर जब पारिवारीजन दौड़े तो सभी आरोपी घटनास्थल से भाग कर घर में घुस गए। 

     वहीं दूसरे पक्ष की ओर से माधुरी पत्नी बृजेश मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, विपक्षी के दरवाजे उनके कुत्ते द्वारा टट्टी कर देने की बात को लेकर पूरा परिवार गाली गलौज करता रहा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों रोहित पुत्र मूलचंद, अजय पुत्र राम सजीवन, केशचंद्र पुत्र रामसुख, किशोर अवस्थी पुत्र दशरथ, राम सफल पुत्र राम हरख निवासी बरीगोहन्ना ने गाली गलौज करते हुए उसे मारा पीटा, शोर गुल सुनकर जब उनकी पुत्री उन्हें बचाने आई तो सभी आरोपियों ने उनकी पुत्री के साथ अभद्रता की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

    पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर 9 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। 

     कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। 9 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ