रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी व एडीशनल एसपी नवीन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 28 शिकायती पत्र आए, जो राजस्व विभाग से संबंधित रहें। इनमें से महज तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण हो सका। अन्य के लिए टीमें गठित की गई है।
आपको बताते हैं कि, समाधान दिवस में खेरवा गांव के रहने वाले गणेश श्रीवास्तव पुत्र शिव शंकर ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि, गांव के ही अशोक श्रीवास्तव पुत्र बरसाती द्वारा आने जाने वाले रास्ते पर शौचालय का निर्माण कर लिया गया है, जिससे आवागमन में समस्या हो रही है। एडीएम ने जांच के निर्देश दिए है।
इसके अलावा दूसरा मामला पूरे उदवत सिंह मजरे ज्योना गांव के देवीदीन पुत्र बलिदास ने गांव के ही रामेश्वर पर अपनी भूमिधरी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया। जिस पर एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
वहीं तीसरा मामला टूक गांव की शशी बाला सिंह का रहा। गांव के ही विपक्षियों राजाराम पुत्र शिवलोचन, और त्रिलोचन पर सहन की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। यह तीनों मामले पिछले थाना समाधान दिवस में भी आए थे, किंतु निस्तारण नहीं हो सका था। इसी प्रकार अन्य मामले भी राजस्व से संबंधित ही रहे। जिनके निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर एक सप्ताह के भीतर वादकारियों की मौजूदगी में निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान नायब तहसीलदार अमृत लाल, अतिरिक्त निरीक्षक कमलेश कुमार राजभर, कानूनगो चंद्र प्रकाश दिक्षित, मोहम्मद अहमद, लेखपालों विपिन मौर्या, अमित शुक्ला, रणविजय सिंह, विवेक प्रताप सिंह, उमेश दीक्षित सदर, शैलेंद्र, राजेंद्र, सुनील कुमार चकबंदी, आद्या प्रसाद, प्रीति गुप्ता, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ